सेहत क़ुदरत का है प्राइज़ ।
योगा बेहतर, एक्सरसाइज़।
लोग ख़ुशी से इसे हैं करते,
होने से पहले सनराइज़।
वो भी इसको कर के देखें,
पेट का जिनके बढ़ा है साइज़ 😂
योगा का कम, दवा का ज़्यादा,
होता है अब एडवरटाइज़ ।
हंसना, चलना, योगा करना,
राज़ है सेहत का ये गाइज़।
© अंजुम अलीनगरी
दरभंगा बिहार
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem