हवा हो गया.. Hava Poem by Mehta Hasmukh Amathaal

हवा हो गया.. Hava

Rating: 5.0

हवा हो गया
सोमवार, २ सितम्बर २०१९

खुद को ही देखकर आईने में
खो गए मनसूबे पानी में
चक्कर खा गए मेरे विचार
सोचने लगा क्या हो इसका उपचार?

कैसे ये सब हो गया?
सपना सुहाना हवा हो गया
कैसे थी मेरी शक्ल?
अब आ गए ठिकाने मेरी अक्ल

बड़ा गुमान था अपनेपर
धोखा दे गया समय आजानेपर
क्या जीवन का भी यही अंजाम होगा?
पल भर में समाप्त भी हो जाएगा।

ना रख अपने पर इतना गुरुर
एक दिन हो जाएगा धराशायी जरूर
जो आया है उसे नष्ट होना है
फिर दिल में कष्ट काहे होना है?

जीवन का है ये बहुमुला फलसफा!
करना कभी उसे दिल से दफा
पलभर का है ये सपना
टूटेगा और कोई ना लगेगा अपना।

आईना तो सच ही बोलेगा
जीवन के राज सब खोलेगा
दिल के द्वार भी खुल जाएँगे
सब की सान ठिकाने लाएंगे

हसमुख मेहता

Sunday, September 1, 2019
Topic(s) of this poem: poem
COMMENTS OF THE POEM
Mehta Hasmukh Amathalal 13 September 2019

S.r. Chandrslekha Thanks dear poet Hasmukh Mehta Sir for such a wonderful write. 1 Hide or report this Like · Reply · 1w

0 0 Reply
Mehta Hasmukh Amathalal 13 September 2019

welcome s r chandrslekha 1 Edit or delete this Like · Reply · 1m

0 0 Reply
Mehta Hasmukh Amathalal 02 September 2019

आईना तो सच ही बोलेगा जीवन के राज सब खोलेगा दिल के द्वार भी खुल जाएँगे सब की सान ठिकाने लाएंगे हसमुख मेहता Hasmukh Amathalal

0 0 Reply
Kumarmani Mahakul 01 September 2019

How all these things happened, this is difficult to know. A brilliant poem is excellently penned.10

0 0 Reply
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Mehta Hasmukh Amathaal

Mehta Hasmukh Amathaal

Vadali, Dist: - sabarkantha, Gujarat, India
Close
Error Success