दोनों खिल गए और गुलज़ार हो गए Poem by M. Asim Nehal

दोनों खिल गए और गुलज़ार हो गए

Rating: 5.0

कहीं से कुछ बीज उड़ आए बगिया में और बिखर गए
अब इंतज़ार है इन्हे बादलों का, कि कब बरसेंगे

जब उमड़ आएंगे ये फ़िज़ा में और बरस जायेंगे
तब नयी फसल उग आएगी और फूल भी खिलेंगे

मेरे सूने मन में भी कुछ बीज आ गये कहीं से
कैसे कहाँ से इन्हे धुप और हवा मिल गयी ये भी फूल हो गए

वहां खुशबू उडी हवाओं में और बिखर गयी
यहाँ दिल में खिली कलियाँ और ऑंखें चमक गयी

मौसम अचानक बदल गए ज़मीन पे और दिल में
दोनों खिल गए और गुलज़ार हो गए

COMMENTS OF THE POEM
Rajan Trajan Renganathan 28 March 2021

Bahut samay ke baad ek badiya kavita/ narz padhne mili.

0 0 Reply
Rajan Trajan Renganathan 28 March 2021

Wah bhai gulzar kar diya.....

0 0 Reply
Rajnish Manga 26 March 2021

A man's mind and brain are creative by nature but when they are nurtured in positive environment, it becomes a booster for creativity. Thanks for this Hindi marvel.

0 0 Reply
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success