जब देश में दंगा होता है। Poem by Anjum Alinagari

जब देश में दंगा होता है।

जब देश में दंगा होता है।
बदनाम तिरंगा होता है ।

इस कायर हरकत के पीछे,
दस बीस लफंगा होता है।

आपस में लड़ते मरते हैं,
जब धर्म का धंधा होता है।

जब लोग सड़क पे आते हैं,
तब, नेता लंगा होता है।

जो देश के मेरे दुश्मन हैं,
मन उनका चंगा होता है।
© अंजुम अलीनगरी, दरभंगा बिहार

POET'S NOTES ABOUT THE POEM
देश में हो रही घटनाओं पर आधारित
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Anjum Alinagari

Anjum Alinagari

Alinagar, Darbhanga
Close
Error Success