दोस्ती एक अहम ज़रूरत है Poem by Anjum Alinagari

दोस्ती एक अहम ज़रूरत है

दोस्ती एक अहम ज़रूरत है।
ज़िंदगी इससे ख़ुबसूरत है।

दोस्त हरगिज़ वो हो नहीं सकते,
जिसमें बुग़्ज़ व हसद कुदूरत है।

सामने आज वो भले न हों,
सामने आज उनकी सुरत है।

दोस्ती मुल्क से निभाने में,
सबसे आगे हमारा भारत है।

दोस्ती, न महल, न पैसा है ।
दोस्ती , न कोई तिजारत है।
© अंजुम अलीनगरी, दरभंगा बिहार
Happy Friendship Day
Dear Friends

Monday, August 3, 2026
Topic(s) of this poem: friends
POET'S NOTES ABOUT THE POEM
दोस्ती की हक़ीक़त को बताती है
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Anjum Alinagari

Anjum Alinagari

Alinagar, Darbhanga
Close
Error Success