जानते सबकुछ है, सारे ज़माने वाले Poem by Anjum Alinagari

जानते सबकुछ है, सारे ज़माने वाले

जानते, सब कुछ हैं,
सारे, ज़माने, वाले।
तेरी औक़ात है क्या,
आने और जाने वाले।

जश्न ऐसा है, के आज़ाद हुए, ,
क़ैद में, रहने वाले।
शायद अंधे हैं, हमें , , , ,
ग़ैर, समझने वाले।

माफ़ करना मुझे,
तल्ख़, हक़ीक़त है ये ।
हैं, सियासत में, बहुत,
ख़ून बहाने वाले।

कल भी अपना था,
आज भी अपना है वो।
सुन लो, ऐ
नाचने, गाने वाले।

ज़िंदगी मुश्किल में है,
पर, आज़ाद हैं हम।।।
ऐसा कहते हैं यहां,
ग़म को छुपाने वाले।

होंगे, बैठे, , कहीं,
ख़ामोश अभी, , , , , ,
इस अंधेरे में,
चिराग़ो को, जलाने वाले।

सुनो, ये जो आहट है,
बौखलाहट है, , ,
कह रहे हैं, आइना,
नफ़रत को, दिखाने वाले।
©अंजुम अलीनगरी, दरभंगा बिहार

POET'S NOTES ABOUT THE POEM
आज के हालात पर आधारित कविता
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Anjum Alinagari

Anjum Alinagari

Alinagar, Darbhanga
Close
Error Success