Bharat maa se pyaar karunga- भारत मां से प्यार करूंगा Poem by Abhaya Sharma

Bharat maa se pyaar karunga- भारत मां से प्यार करूंगा

हां, मैं तुमसे प्यार करुंगा
एक नही सौ बार करूंगा
दिन हो या रात मगर
मैं हरदम तुमसे प्यार करूंगा

जीवन में अपने यौवन में
हर क्षण हर पल प्यार करूंगा
सुख हो या हो दुख की बेला
सदा तुम्हें मै प्यार करूंगा

देश मेरा हो सबसे आगे
जग में ऐसे कर्म करूंगा
मानव से मानव की खातिर
सबसे जग में प्यार करूंगा

जाति धर्म यारंग भेद से
बचकर तुमको प्यार करूंगा
देश मेरे प्राणों से प्यारे
भारत मां से प्यार करूंगा

अभय शर्मा

(यह सब मैं भाई अमिताभ बच्चन के बारे में कहना चाह रहा था पर अंततः भारत के लिये कह गया,15 अगस्त 2008)

POET'S NOTES ABOUT THE POEM
The intention was to write a deicated poem for brother Amitabh it got transformed into patriotic in nature while writing..
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Abhaya Sharma

Abhaya Sharma

Bijnor, UP, India
Close
Error Success