हे सिद्धिविनायक महामना
हे गणपति बप्पा मोरया
हे इस जग के कर्ता धर्ता
प्रभु अष्टविनायक नमॊ नमः
हे सुखकर्ता हे दुखहर्ता
हे विघ्नविनाशक गणराया
संतन के तुम सदा सखा
प्रभु गजाननं हे सुख दाता
हे गौरीपुत्र हे लम्बोदर
हे जग के नायक विनायकं
हे महाकाय हे वक्रतुंड
करता तुमकॊ है अभय नमन
हे एकदंत हे धूम्रवर्ण
मूषक सवार गणनाथ मेरे
जग सबसे पहले करे नमन
हे गजेन्द्रवदनं नमॊ नमः
हे मंगल मूर्ति महासखा
तुम वर देते हो हमें पता
मोदक प्रिय प्रभु चतुर्भुजा
मंगल हो सबका सदा भला
अभय शर्मा, भारत,4 सितंबर 2008,00.36 घंटे
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem
Lord Ganesha is the prime deity to take away pain and sorrows and give happiness and education. He is the best wishing great friend of humanity. This prayer is very nicely composed from heart adoring him. Very much interesting poem this is too that touches heart again and again. Nice and excellent sharing.10