जी नहीं लगता, Jee Nahi Lagta Poem by M. Asim Nehal

जी नहीं लगता, Jee Nahi Lagta

Rating: 5.0

जब से वो समाया इन आँखों में बनकर एक सपना
तब से कहीं भी मेरा, जी नहीं लगता

होता है एहसास ज़िंदा होने का मुझको
फिर भी न जाने क्यों, जी नहीं लगता

रहता हूँ अपनों से घिरा अक्सर मैं
बातें होती है सब से लेकिन, जी नहीं लगता

सुख गए आंसू भी, लबों की प्यास भी गयी
सुख और दुःख में भी अब, जी नहीं लगता

वजूद है मेरा सिर्फ नाम के सहारे
आईने में अक्स है पर, जी नहीं लगता

क्या देखता है मुझको, क्या दिख रहा है मुझमे
चलता फिरता रहता हूँ पर, जी नहीं लगता

दुनिया की भागम भाग में एक मैं भी हूँ संग तुम्हारे
चले जा रहे हैं अपनी अपनी मंज़िल की ओर
रास्ते जुदा जुदा हैं सब के लेकिन,
देखो फिर भी किसी का, जी नहीं लगता

COMMENTS OF THE POEM
Darren Jkoeryo 09 October 2020

Wah pyar achche ache ko nikamma bana deta hai chahe kisi ladki se ho ya Bhagwan se dono ek hai.

0 0 Reply
Varsha M 09 October 2020

Ji janab jee nahi lagta Jo jee chori ho gaya Aanjan choor jo Choopke se le gaya Mere bhole se dil ko.. A heart felt poetry. Thanks for sharing.

0 0 Reply
Me Poet Yeps Poet 09 October 2020

oh a lovely reflection an old monument which still has remnants must have had a foundation as strong as strong can be lovers love history created by innocent lovers like thee did u read thisssssssssssss

0 0 Reply
Me Poet Yeps Poet 09 October 2020

do also endlishisezzzzz simultaneosly plzzzzzzzzzzz

0 0 Reply
Mehta Hasmukh Amathalal 09 October 2020

Loved and liked.. very good poem...clear 10 लगता है जीया Friday, October 9,2020 6: 56 PM ऐसा जीवन हमें अप्रिय है हम समजते है की जीवन व्यय है मानो हम खाने के लिए जी रहे है मौजमस्ती को छोड़कर गम को गले लगा रहे है। डॉ. जाड़िआ हसमुख

0 0 Reply
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success