Raat Ke Pahar - रात के पहर Poem by Abhaya Sharma

Raat Ke Pahar - रात के पहर

रात के पहर निकल
चले बहुत ही दूर थे
हम हमीं थे यूं डटे थे
मोह में मद चूर थे
याद लेकर इस जहां की
नींद अपनी बेचकर
हर घडी बेसब्र होकर
दीन दुनिया छोडकर
हसरतें है क्या हमारी
इस जिंदगी के मोड पर
कुछ नही कुछ भी नही
हे स्वप्न मत जा तोड कर
जी उठेगा एक तन फिर
सांस की लय जोड कर

अभय भारती(य) ,12 दिसंबर 2008 11.35 (रात्रि प्रहर)

POET'S NOTES ABOUT THE POEM
One of the two untitled poems which were shared on brother Amitabh's blog exactly 4 years ago.. renamed as raat ke pahar only now
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Abhaya Sharma

Abhaya Sharma

Bijnor, UP, India
Close
Error Success