गणेश चतुर्थी विशेष: - ग़ज़ल सबसे पहले जिनकी पूजा हम करते, प्यारे गणेश - डॉ. वेद मित्र शुक्ल Poem by Ved Mitra Shukla

गणेश चतुर्थी विशेष: - ग़ज़ल सबसे पहले जिनकी पूजा हम करते, प्यारे गणेश - डॉ. वेद मित्र शुक्ल

सबसे पहले जिनकी पूजा हम करते, प्यारे गणेश,
जन-गण-मन में गणपति बप्पा हो बसते प्यारे गणेश|

सारे जग में जीवन भर हम कहाँ-कहाँ घूमें, लेकिन -
माँ-बाबू जी मेरी दुनिया हैं कहते प्यारे गणेश|

अच्छे कारज में देरी क्यों, शुरू करें हिलमिल आओ,
बाधाएं यदि आ जायेंगी, हैं हरते प्यारे गणेश|

अन्यायी से लड़ने को जो करे एकजुट जन-जन को,
गणपति उत्सव ऐसा ही जहँ हैं सजते प्यारे गणेश|

लिखना होता सोच-समझकर काल चक्र की जब गति से,
देखो, कथा महाभारत की हैं लिखते प्यारे गणेश|
- डॉ वेद मित्र शुक्ल, नई दिल्ली

गणेश चतुर्थी विशेष: -
                   ग़ज़ल 
सबसे पहले जिनकी पूजा हम करते, प्यारे गणेश
- डॉ. वेद मित्र शुक्ल
POET'S NOTES ABOUT THE POEM
Hindi Ghazal
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success