लहरों पर बैठकर आओगी तुम इस उम्मीद में
मैं चट्टान बन साहिल पर
लहरों की मार खाता रहा
जंगल से शायद गुज़रोगी तुम
इस उम्मीद में मैं हर दरख़्त के पत्तों
पर नाम तेरा लिखता रहा
प्यास से तड़पकर तुम शायद
पानी ही पीने आ जाओ इस उम्मीद में मैं
नदी बन बहता ही रहा
बगिया में शायद तुम फूल लेने ही आ जाओ
इस उम्मीद में मैं भंवरा बन
कलियों को फूल बनाता रहा
उड़नखटोले पर सवार शायद तुम
गगन की सैर को आ जाओ इस उम्मीद में मैं
पंछी बन बादलों से टकराता रहा
सपनो में तुम शायद दुल्हन बन कर आजाओ
इस उम्मीद में मैं हरदम सज और सवर कर
गहरी नींद सोता रहा
और तुम आई- कब, कैसे और कहाँ से
पता चल न सका मुझको, सभी सोच रुक गयी
आँखों में चमक आई तुम्हे देख साँसे आई
और तुम आई- कब, कैसे और कहाँ से पता चल न सका मुझको, सभी सोच रुक गयी आँखों में चमक आई तुम्हे देख साँसे आई A lovely poem of love, hope and fulfillment, penned beautifully in Hindi.......10
You will be definitely sitting on the waves of hope and dignity. Beautifully a rock beats the waves. In dream she becomes bride. A powerful imaginative love and dream poem is excellently penned.10
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem
The beauty of this poem is the beauty of thoughts and beauty of the style in that Asim describes it. Great poem.
Thank u so much Janab Akhtar sb.