सूर्य का अवतरण ढूँढते रह गए (Hindi) Poem by Rajnish Manga

सूर्य का अवतरण ढूँढते रह गए (Hindi)

Rating: 5.0

सूर्य का अवतरण ढूँढते रह गए
हम उजाले के कण ढूँढते रह गए

मोतियों की तरह रास्ते भर कहीं
खो गए थे जो क्षण ढूँढते रह गए

ज़िंदगी जब जटिलताओं से घिर गयी
कायरों का मरण ढूँढते रह गए

नंगे लोगों की बस्ती में अपने लिये
हम धवल आवरण ढूँढते रह गए

अपने होने का परचम हिलाते हुये
इक निरापद शरण ढूँढते रह गए

खिल सके मुस्कराहट अनायास जब
ऐसे दो चार क्षण ढूँढते रह गए



- - - - - - -
(Faridabad, India)
(October 31,2014)

Friday, October 31, 2014
Topic(s) of this poem: trials
COMMENTS OF THE POEM
M Asim Nehal 08 July 2016

Outstanding Poem, Rajnishji...Kya baat hai...Khas taur per अपने होने का परचम हिलाते हुये इक निरापद शरण ढूँढते रह गए.....Wah wah Dheron daad.

3 0 Reply
Rajnish Manga 08 July 2016

अपनी सभी रचनाओं में यह कविता (Gazal: सूर्य का अवतरण ढूँढते रह गए) मुझे भी बहुत प्रिय है. आपको यह कविता अच्छी लगी, यह मेरे लिये अत्यंत संतोष की बात है. बहुत बहुत धन्यवाद, मित्र मो. आसिम जी.

0 0
Anita Sharma 21 September 2015

excellent excellent i totally loved it i am amazed

1 0 Reply
Akhtar Jawad 01 April 2015

A beautiful ghazal, every line is wonderful......................10

1 0 Reply
Rajnish Manga 02 April 2015

It is a big compliment to have received a word of appreciation from you, Sir. Thanks.

0 0
Somya Paliwal 15 March 2015

A spot on description of human tendencies. Thank you Sir. Hum aapki kavita padhne ke baad, duniya bhula, waah waah karte rah gaye.

2 0 Reply
Rajnish Manga 16 March 2015

Thanks for your lovely comments, Somya ji. Two lines added by you in Hindi have made my day.

1 0
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Rajnish Manga

Rajnish Manga

Meerut / Now at Faridabad
Close
Error Success