काकोरी ट्रेन डकैती केस के अमर शहीद (Hindi) Poem by Rajnish Manga

काकोरी ट्रेन डकैती केस के अमर शहीद (Hindi)

Rating: 5.0

काकोरी ट्रेन डकैती केस में भारत माता के
अमर शहीद राजेन्द्र लाहिरी को
17 दिसंबर 1927 को गोंडा डिस्ट्रिक्ट जेल में
अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल को
19 दिसंबर 1927 को गोरखपुर जेल में
व अशफाकउल्ला खां को फैजाबाद जेल में
और रोशन सिंह को नैनी जेल इलाहाबाद में
सरकारी खजाने की डकैती के मामले में
अंग्रेजों द्वारा फांसी पर लटका दिया गया था..
मातृभूमि की बलिवेदी पर इनके बलिदान को
समस्त देशवासी सदा कृतज्ञतापूर्वक याद करेंगे..
हम अपने वीर शहीदों की पावन स्मृति को
नमन करते हैं व अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं..

Saturday, December 19, 2020
Topic(s) of this poem: hindi,martyr,revolutionary
POET'S NOTES ABOUT THE POEM
Apart from the above martyrs (Ram Prasad Bismil, Ashfaqulla Khan, Rajinder Lahiri and Roshan Singh) who were hanged by the British, several others were sent to 'Kaalaa Paani' (Cellular jail, Port Blair, Andaman & Nikobar Islands which is about 1353 KM or 840 Miles from Chennai, Tamil Nadu, Mainland India) . Still others served jail terms of various durations.
COMMENTS OF THE POEM
Sharad Bhatia 20 December 2020

गुरुजी सादर प्रणाम, बहुत - बहुत आभार जो आपकी इतनी प्यारी रचना से हम सबको मंत्र मुग्ध किया और हमारे उन शहीदों की शहीदी को प्रणाम जिन्होंने हमारे इस प्यारे से सुन्दर हिन्दुस्तान को आजादी दिलाने मे अपनी जान तक हँसते - हँसते कुर्बान कर दी।। हम सब आपके आभारी हैं जो आपकी इतनी प्यारी रचना के द्वारा हम सब ने अपने शहीदों को याद किया

0 0 Reply
Varsha M 19 December 2020

महोदय, आपने इतिहास के पन्नों को खोल दिया । ताज़ा हो गए वो इतिहास की क्लास और वो सरे सेलुलर जेल के काले चिट्ठे कोलू के बैल, काला पानी की सजा ।

0 0 Reply
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Rajnish Manga

Rajnish Manga

Meerut / Now at Faridabad
Close
Error Success