(1)
मेघा की झर झर से मदमाया मन.
मेघा की झर झर से मदमाया मन.
सूखे से अलसाया.
सूखे से अंसुआया.
सूखे से अंसुआया, तरुणाया मन.
मेघा की झर झर से मदमाया मन.
(2)
बहुत राह देखी थी इन्द्रधनुषों की.
बुझने न पायी मेरी प्यास वर्षों की.
प्यास यूँ बुझी है,
कि और भडकी है.
कि और भड़की है, मदमाया मन.
मेघा की झर झर से मदमाया मन.
(3)
फूटी है फसलों की मुस्कान पहली.
बरखा की धरती से पहचान पहली.
हरियाली निखरेगी,
द्वार द्वार बिखरेगी.
द्वार द्वार बिखरेगी, सरसाया मन.
मेघा की झर झर से मदमाया मन.
(4)
आशा की दुल्हिन ने घूँघट उघाड़ा है.
परदेसी प्रीतम आ, उमंग ने पुकारा है.
हर्ष से लगन से,
पुरबा छुअन से.
पुरबा छुअन से, ये कह आया मन.
मेघा की झर झर से मदमाया मन.
- - - - - -
(Faridabad, India)
(November 14,2014)
A beautiful poem on Megh Malhar, a melody that rhymes and dances with rain. .द्वार द्वार बिखरेगी, सरसाया मन. मेघा की झर झर से मदमाया मन. Wonderfully expressive! Rajnish ji, a classic poem! 10+
I heartily appreciate your review and a very positive feedback. Quite inspiring. Thank you so much, Geeta ji.
Rains have always inspired the humans to write such beautiful poems.
bahut khoob............................ very beautiful lines बहुत राह देखी थी इन्द्रधनुषों की. बुझने न पायी मेरी प्यास वर्षों की. प्यास यूँ बुझी है, कि और भडकी है. कि और भड़की है, मदमाया मन. मेघा की झर झर से मदमाया मन.
So beautiful. Nice depiction. Thrilling expression. The lines Ilike most are..... बहुत राह देखी थी इन्द्रधनुषों की. बुझने न पायी मेरी प्यास वर्षों की. Thanks for sharing. .... 10
Many many thanks for your most generous comments about my poem वर्षा गीत (1) मेघ-मल्हार.
So beautiful. Nice depiction. Thrilling expression. The lines Ilike most are..... बहुत राह देखी थी इन्द्रधनुषों की. बुझने न पायी मेरी प्यास वर्षों की. Thanks for sharing. .... 10
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem
Varsha Geet bahuth pyaari hain aapki.. Beautiful concluding lines.... पुरबा छुअन से, ये कह आया मन. मेघा की झर झर से मदमाया मन. Loved reading it.