दुनिया भर के बच्चों पर है इतना अत्याचार क्यों?
शैतान सुरक्षित घूम रहे बस बच्चों पर ही वार क्यों?
बिन फाटक की रेल पटरियों पर बच्चे ही मरते हैं
आन्दोलनकर्ताओं के पत्थर भी बच्चों पर ही गिरते हैं
नहीं समझता ऊपर वाला भी इन सबका सार क्यों?
दुनिया भर के बच्चों पर है इतना अत्याचार क्यों?
आतंकवादियों के हाथों से खून खराबा जारी है
बेज़ुबान मासूम हैं मरते कैसी ये लाचारी है?
चाह के भी सरकार नहीं कर पाती कुछ प्रतिकार क्यों?
दुनिया भर के बच्चों पर है इतना अत्याचार क्यों?
छोटी छोटी बालाओं को अगवा कर ले जाते हैं
कई कई शैतान फिर उनसे अपनी हवस मिटाते हैं
ऋषि मुनियों की धरती पर है दुष्टों का विस्तार क्यों?
दुनिया भर के बच्चों पर है इतना अत्याचार क्यों?
बेटी की यह देख दुर्दशा आँख हरेक भर आती है
काली और दुर्गा की भूमि यह कैसे सह पाती है?
डूब नहीं मरती इस सबको देख देख सरकार क्यों?
दुनिया भर के बच्चों पर है इतना अत्याचार क्यों?
दुनिया भर के बच्चों पर है इतना अत्याचार क्यों? Perhaps child abuse is as ancient as the other vices, but the world was ignorant of it as there was not such a strong media as it is today. A poem with a universal message.
Thanks, Akhtar Sahab, for your important inputs on the subject. But I think it is more pronounced in this part of the world.
बेटी की यह देख दुर्दशा आँख हरेक भर आती है काली और दुर्गा की भूमि यह कैसे सह पाती है? डूब नहीं मरती इस सबको देख देख सरकार क्यों? दुनिया भर के बच्चों पर है इतना अत्याचार क्यों? ........ a heartfelt depiction has been made for children. Beti ki durdasha jyada hota hai beta se. A marvelous poem shared. Thanks for sharing.10
Thank you, Dear Kumarmani ji, for a thoughtful review of the poem and sharing your views on the burgeoning problem. The situation is alarming.
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem
ऋषि मुनियों की धरती पर है दुष्टों का विस्तार क्यों? दुनिया भर के बच्चों पर है इतना अत्याचार क्यों? This is the question i ask everyday, Rajnish ji. Why people have become like demons. A beautiful poem in Hindi that deeply reflects the present scenario. Thank you Rajnish ji 10
Brutality and violence against innocent children and others goes on without any let up. Mass protests and administrative measures yield little. This evil has to be tackled on war footing, no less. Thanks for sharing your concern, Geeta ji.