नफ़रत की फ़सलें न बोयें (Hindi) Poem by Rajnish Manga

नफ़रत की फ़सलें न बोयें (Hindi)

Rating: 5.0

नफ़रत की फ़सलें न बोयें
सरसब्ज़ ज़मीनें महकायें
हम क्यों न वतन के लोगों में
पैग़ाम-ए-मुहब्बत फैलायें
जंजीर की कड़ियों की भांति
इक जुट हो कर दिखलायें
जो हमको तोड़ने वाले हैं
उन्हें सही रस्ते पर ले आयें
जो गाली देते हैं अपनों को
उनको ये बात भी समझायें
अपने से पहले वालों का
इतिहास ज़रा पढ़ कर आयें

Tuesday, September 8, 2020
Topic(s) of this poem: country,hindi,history,patriotism,unity
COMMENTS OF THE POEM
Geeta Radhakrishna Menon 10 September 2020

So beautifully written Rajnish ji! Hope many read this poem. नफ़रत की फ़सलें न बोयें - we are not here to sow the seeds of hatred among mankind. At least, during this pandemic period, let us all join together in unity and live with compassion and good will for each other. Excellent poem with a great message.....dear Rajnish ji......10

0 0 Reply
Aarzoo Mehek 09 September 2020

Kaash har koi aapki soch rakhte to ye duniya ek khoobsurat jahan ban jaati. Rehne laaik ban jaati. Ghour o fiqr waali ilteja. Dheron daad.100++

0 0 Reply
M Asim Nehal 09 September 2020

बेहद गंभीर सलाह है जिसका पालन करना अति आवश्यक है अगर सुखमय जीवन व्यतीत करना है तो, काश आपका सन्देश सारा जग सुनता और अपनाता, राजनीशजी।

0 0 Reply
Sharad Bhatia 09 September 2020

गुरुजी सादर प्रणाम, एक एहसास. मेरे हिन्दुस्तान का एक एहसास अपने हिन्दुस्तान का सुनाना चाहता हूँ इसकी माटी को रोज़ चूमना चाहता हूँ हो नत मस्तक इसे प्रणाम करना चाहता हूँ एक एहसास मेरे गाँवों का जहाँ आज भी रिश्तों मे मिठास हैं जहाँ गाली नहीं प्रेम की बोली बोली जाती है बहुत बेहतरीन रचना दिल खुश हो गया पढ़कर

0 0 Reply
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Rajnish Manga

Rajnish Manga

Meerut / Now at Faridabad
Close
Error Success