अरमानों का खून हुआ तो अश्क मेरे समझाते हैं.
रो न पगले ये मंज़र तो हर जीवन में आते हैं.
मेरी दुनिया अंधियारी है साथ ग़मों की धुंध धुँआ है.
बिखरे टूटे स्वर में खोया एक अधूरा सपना है.
ठण्डी ठण्डी बाँहों से ग़म मुझको गले लगाते हैं.
रो न पगले......
कोई मेरे दुखते दिल को प्यार से थपकी दे जाता.
काश मेरी यादों का दर्पण चुपके से कोई ले जाता.
हम अपने भोले दिल को ये कह कर समझाते हैं.
रो न पगले.....
हो सकता है दिल की बातें दिल में मेरे रह जातीं
और कसक की राम कहानी होठों तक भी न आती.
कुछ अफ़साने हैं जो बनते बनते ही मर जाते हैं.
रो न पगले.....
- - - - -
(Faridabad, India)
(November 14,2014)
वाह वाह वाह वाह...बेहद लाजवाब, , , , बहुत सुन्दर....बहुत बहुत शुभकामनाएं!
हो सकता है दिल की बातें दिल में मेरे रह जातीं और कसक की राम कहानी होठों तक भी न आती. कुछ अफ़साने हैं जो बनते बनते ही मर जाते हैं. रो न पगले........so touching. It is a beautiful poem on depression nicely executed in Hindi language.10
I am extremely pleased to have your thoughtful comments on this poem. Thanks, Dear Kumarmani ji. This was written by me more than 30 years ago.
Depression of a broken heart so nicely painted, a touching poem.
Dil kehta hai Dil sunta hai Har haal bayaan Ye dil krta hai Dil khoon kare agar armanon ka To bagaawat bhi dil krta hai Saza bhi taa umra dil bhugat ta hai..... Nice sharing....thank you sir.... :)
Some dreams die, some words remain always unsaid- -we have to bear it.It happens to every body.So beautiful poem.Thanks for sharing.- - - - - - - - - - - - - 10
I am extremely thankful to you, Bharti ji, for going through the poem and leaving so nice, wonderful and appreciative comments.
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem
Ro na Pagle...... bahut hi badhiya hai. Emotional write.