दुआ (Hindi) Poem by Rajnish Manga

दुआ (Hindi)

Rating: 4.9

मैं अपने दोस्तों-आत्मीयों की
अपने परिचितों अपरिचितों की
सलामती की दुआ मांगता हूँ
ईश्वर से
अल्लाह से
वाहे गुरु से
कितना स्वीकार किया जायेगा
मैं यह सब कुछ नहीं जानता
वैसे मुझको पता है इसका
उनको इसका पता न होगा
जिनके लिए मैं दुआ मांगता हूँ
जिनके सम्मुख दुआ मांगता हूँ

Friday, September 11, 2020
Topic(s) of this poem: hindi,prayer,welfare
COMMENTS OF THE POEM
Sharad Bhatia 11 September 2020

गुरुजी सादर प्रणाम बहुत बेहतरीन रचना एक सच्ची दिल से निकली " दुआ" हमेशा क़बूल हो जाती हैं धन्यवाद आपका की आप हम सब हिंदुस्तानियों के बारे में बहुत दिल से सोचते हैं कि मेरा एक प्यारा हिन्दुस्तान हो जहाँ हमेशा शांति, प्यार भाईचारा हमेशा बरकरार हो थाली एक हो, जहाँ भेद भाव ना हो प्यार एक दूसरे को हमेशा करे

0 0 Reply
Aarzoo Mehek 11 September 2020

दुआ ज़रूर क़ुबूल होगी दिल जो मांगी है। बेहतरीन सोच जिसमें अपनायत झलकती है। खुदा आपको सलामत रखे।

0 0 Reply
Kumarmani Mahakul 12 September 2020

मैं अपने दोस्तों-आत्मीयों की अपने परिचितों अपरिचितों की सलामती की दुआ मांगता हूँ ईश्वर से अल्लाह से वाहे गुरु से......dua dena aur dua lena sabse achha kam hei aur auron ke liye ishwar se dua magna sarvottam kam hei. Ap in panktion se bahut achha kamna ko liye prayer kiye hein. This is a beautiful poem on prayer, welfare and sacrifice. Thanks Mana ji.10

0 0 Reply
M Asim Nehal 12 September 2020

आपकी दुआओं का असर हमने देख लिया, Covid -19 जैसी संगीन बीमारी को भी झेल लिया, ये आप और तमाम चाहने वालों की दुआएं है जिसकी बदौलत हम कुछ लिख पाते हैं , ये जो ग़ायबान ताल्लुक़ है हमारे बीच खुदा इससे सदा कायम रखे, सलामत आप रहे और सलामत हम को भी रखे

0 0 Reply

Thank you for the prayer. Very well penned..10

0 0 Reply
Sankhajit Bhattacharjee 11 September 2020

khub surat.................full score

0 0 Reply
Varsha M 11 September 2020

Dhanyawad iss dua ke liye shayad iske assar se aaj din behatreen guzra. Dhanyawad us subah subah subah ki dua ke liye.

0 0 Reply
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Rajnish Manga

Rajnish Manga

Meerut / Now at Faridabad
Close
Error Success